Sometimes distance is the only way to find peace meaning in hindi



Sometimes distance is the only way to find peace meaning in Hindi explained




जब अपनो से दगा मिलता है। जब जीवन में शांति का आभाव होने लगता है। जब इंसान अपने आपको को ही भूल कर दुसरो के लिए अपनी खुशी का बलिदान करने लगता है ।




जब बार बार धोके मिलते है। विश्वासघात के तीर हृदय में चुभने लगते हैं। जब ताने और नफरत से भरे शब्द दिल को दुखाने लगें।




ऐसे में इंसान अपने आपको ही भूल जाता है। वो अपने इच्छाओ को दबा लेता है और जब जीवन निरस और तकलीफ भरा हो जाता है तो मानसिक शांति खतम हो जाती है।




हर दिन वही बात जो मन को अशांत करती है, फिर इंसान खुद को ऐसी दुनिया में ले जाना चाहता है जहां पीड़ा न हो।




एक ऐसी जगह जहां रोज बहस नहीं होती। जहां शांति है जहां मन को फिर से एकाग्र करने और खुद को शांत करने की नई शक्ति मिलती है।




इंसान को शांति चाहिए। उसको अपनों से प्यार चाहिए। वो भी चाहेगा की उसके अपने उसको सहराये। उसको समझे न कि उसको दुःख दे, उसकी पीड़ा को और बढ़ाये।




काम का प्रेशर हो यार घर की समस्या ऐसे में कभी कभी ऐसी चीज़ों से डिस्टेंस बना लेने में भलाई है जो मन और मस्तिक की शांति को प्रभावित करती है।




दिमाग को कठिनाईओ से सुकून मिल जाए और शांति मिल जाए तो जीवन में फिर से आनंद का रस बरसने लगता है। एक अंतराल से मन को फिर से मजबूत किआ जा सकता है।




अपने आपको को उन चीज़ों से दूर रखकर फिर से शांति को पा सकते है और इसीलिए कहा गया है की कभी-कभी दूरी ही शांति पाने का एकमात्र तरीका है।















एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ