I have no more tears left to cry meaning in hindi

जब एक लड़की के जीवन में दुखों का पहाड़ टूट जाता है। उसे हर मोड़ पर निराशा और गम मिलते है। जब उसके विश्वास को अपने मतलब के लिए कोई तोड़ देता है। तो आँखों से आँसू बहने लगते है।
चाहे मोहब्बत का रिश्ता हो या किसी से लगाव। दिल टूटने पर भावनाये हावी होने लगती है। मन बार बार उसी के बारे में सोचता रहता है। और जब खुद को संभालना मुश्किल हो जाता है तो आंसू बहते हैं।
दिल के अरमानों को कैसे दबाया जाए,
हसरतो को काबू में कैसे किया जाए,
जब मिल जाता है अपनों से धोखा
तो आँखों से आंसुओ को कैसे रोका जाए।
जब यादो का बोझ बढ़ जाता है तो बार बार रोना आता है ऐसे में इंसान को अपने आपको मजबूत करना जरुरी बन जाता है।
जब लड़की यह ठान लेती है की अब बस और नहीं अब एक भी आंसू नहीं बहाऊँगी, जब वो अपने मन को मजबूत बना लेती है आंसू न बहने के लिए।
अपनी जिंदगी को खुशी से और अपने अंदाज़ से जीने का मन बना लिया जाता है, तब कहा जाता है कि मेरे पास रोने के लिए और आँसू नहीं बचे हैं।
0 टिप्पणियाँ