Ladko ko impress karne ke tarike

Tips for girl in Hindi
एक लड़का जो एक लड़की की देखभाल करता है, उसे समझता है, उसकी बात सुनता है। अगर किसी लड़की की लाइफ में ऐसा लड़का हो तो जिंदगी कितनी सुलझी हुई लगती है। पर कुछ लड़कियां लड़कों से बात करने में शर्माती हैं, झिझक महसूस करती हैं, ऐसे में लड़के को इम्प्रेस कैसे करें?
आज हम इस लेख में जानेंगे कि लड़को को इम्प्रेस या अट्रॅक्ट कैसे किया जाए।
Ladko ko kaise attract kare in Hindi
स्माइल करे : यह लड़कों को प्रभावित करने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक है। जब कोई लड़की किसी लड़के को देखकर मुस्कुराती है, तो लड़का लड़की को नोटिस करता है । कई लड़को को तो यह अच्छा भी लगता है।जब लड़की देख कर स्माइल करती है तो मानो दिल में संगीत बजने लगता है। मुस्कान से दोस्ती की शुरुआत भी हो सकती है। लड़का इससे आकर्षित भी हो सकता है ।
तो जब किसी लड़के को इम्प्रेस करना हो तो दिल से उसकी तरफ देख कर मुस्करा दो। वो नोटिस जरूर करेगा।
दोस्ती करे : कुछ लड़कियां सोचती है की अगर लड़के से आगे होकर दोस्ती करेंगे तो शायद वो गलत सोच ले। पर यह सच नहीं है। लड़को को स्ट्रैट फॉरवर्ड लड़किया पसंद आती है। आपकी दोस्ती का अंदाज एकदम अलग होना चाहिए। जब हम किसी से दोस्ती करते हैं और उसे अपने दिल से निभाते हैं, तो सामने वाला प्रभावित होता है।
जब आप उससे दोस्ती करोगी तो वो आपको और जानने लगेगा और जब वो आपको जानने लगेगा तभी तो वो आपसे इम्प्रेस होगा ।
चुलबुली बने : एक चुलबुली लड़की हसमुख और जिंदादिल होती है। वह मिलनसार होती है। उसका स्वभाव ऐसा होता है कि कोई भी उसका दोस्त बनना चाहे या उस पर आकर्षित हो जाए।
चुलबुली लड़कियों को हसना अधिक प्रिय है। उनकी पर्सनलटी आकर्षक होती है। लड़के उन पर आसानी से आकर्षित हो सकते है। तो अगर आपका व्यक्तित्व चुलबुली लड़की का है तो लड़का आप पर इम्प्रेस हो सकता है।
अपनी बुद्धिमानी का परिचय दे सकती है : जब लड़की कठिन से कठिन समस्या का समाधान आसानी से दे देती है किसी लड़के के सामने तो जाहिर सी बात है लड़का इम्प्रेस हो जाएगा।
किसी लड़के को इम्प्रेस करना है तो उसके जीवन की कठिनाई को दूर करने में उसकी मदद करे। अपने बुद्धिमानी से जब आप एक लड़के का जीवन सरल बनाती है । तो न केवल लड़का आप से प्रभावित होगा बल्कि उसके दिल में आपके लिए और भी ज्यादा इज़्ज़त आयेगी।
आत्मविश्वास से बात करें : आत्मविश्वास से भरी हुई लड़की लड़के पर गहरा असर डाल सकती है । जब कोई लड़की किसी लड़के से आत्मविश्वास के साथ बाते करती है तो लड़के पर लड़की की बाते गहरा असर डालती है।लड़का लड़की के आत्मविस्वास से प्रभावित हो जाता है ।
अपने गुणों का इस्तेमाल करे : अगर आप किसी चीज़ में निपुण है तो आप लड़के को इम्प्रेस करने के लिए उसका इस्तेमाल कर सकती है। उदाहरण के तोर पर जैसे आप डांस में अच्छी है या आप गाना अच्छा गाती है या आप खाना अच्छा बनाती है या पढाई में अच्छी है आदि।
आप इनमे में से किसी भी गुण का इस्तमाल करके लड़के को इम्प्रेस कर सकती है।
उसके सामने से गुजरे : अच्छी सी ड्रेस पहनकर फेस पर चश्मा लगा कर एक्टिवा पर या बाइक पर खुले बालो में जब एक लड़की किसी लड़के के सामने से गुजरती है तो लड़का उस पर आकर्षित हो सकता है ।
उसके दोस्तों से उसके बारे में पूछे : जब कोई लड़की लड़के के दोस्तों से उसके बारे में पूछती है और यह बात लड़के को पता चलती है तो वो लड़की के बारे में सोचता है ।
जब लड़की लड़के दोस्तों से पूछती है की वो कहा है? आजकल दिखाई नहीं देता। ठीक तो हे ना ? और जब लड़के को पता चलता है कि लड़की उसके बारे में पूछ रही थी तो उसके दिल में लड़की के लिए जगह बनाना शुरू हो जाती है ।
उसे निहारती रहे : जब एक लड़की लड़के को निहारती रहती है और लड़का इस बात पर ध्यान देता है। तो वो ना चाहते हुए भी लड़की के बारे में सोचने लगता है और जब ऐसा कही बार होता है तो उसे भी लड़की के लिए रुचि पैदा होती है। लड़की का चेहरा उसके दिमाग पर छाने लगता है। मानो वह उसकी ओर आकर्षित हो गया हो।
उसे कॉल करे : उसे कॉल कर के या चैट पर बाते करके उसका हाल चाल पूछ सकती है। जब दोस्ती गहरी हो जाए तो उसे अपने दिल की बाते बता सकती है। जब वह आपके बारे में जानने लगेगा उसे आपकी अच्छाइयों की बारे में पता लगेगी, तो जाहिर है कि आप उससे प्रभावित होंगे।
उसे अपनी महत्वाकांक्षा के बारे में बताएं : उसे बताए कि आप जीवन में क्या करना चाहती है।आप अपना भविष्य की योजना बता सकती है।आप अपना कैरियर बनाकर किस तरह दुनिया में अपने पेरेंट्स का नाम रोशन करना चाहती है । आपका नजरिया जानकार और आपकी दूर की सोच जानकर वो आपसे इम्प्रेस हो सकते है ।
इज़्ज़त दे : जब एक लड़की लड़के को इज़्ज़त देती है, उसके साथ विनम्रता से व्यवहार करती है तो वो आसानी से उसके दिल में जगह बना लेती है ।
उसके जन्मदिन पर विश करे : उसके जन्मदिन पर विश करे, आप उसके जन्मदिन को खास बना सकती है। चाहे तो उसे गिफ्ट भी दे सकती है। वो इस दिन को कभी नहीं भूलेगा जब उसे पता चलेगा की उसका भी कोई है जो उसकी इतनी परवाह करता है । जब आप ब्यूटीफुल ड्रेस पहन कर एक सच्चे दोस्त की तरह उसके जन्मदिन को खास बनाती है तो जाहिर वो इम्प्रेस होगा।
निष्कर्ष
लड़का बाहर से सख्त हो सकता है लेकिन दिल अंदर से कोमल होता है।
ऐसे में अगर लड़की पूरी ईमानदारी और सच्चे दिल से उसे इम्प्रेस करना चाहे तो उसे सफलता मिल सकती है।
इसे भी देखे Bhai ko kase kabu me kiya jaaye
0 टिप्पणियाँ