कोरोना से बचने के लिए प्रार्थना
मेरे प्यारे प्रभु परमात्मा, हमें इस कोरोना महामारी से बचने के लिए शक्ति प्रदान करे।
है, प्रभु इस महामारी में बहुत से लोगो ने अपनों को खोया हैं।
उन सभी की देखभाल आप करिये प्रभु। उनकी पीड़ा कम करिए, उनको कभी किसि चीज़ की कमी न होने दे। उनका जीवन बेहतर बनाए प्रभु। उन्हें इस बुरे समय में हिम्मत दीजिये।
है, परमात्मा, हमे इस खतरनाक वायरस से बचाए। हमे इससे लड़ने की ताकत दे। हमे इस वायरस के समपर्क में आने से बचाए प्रभु।
प्रभु, हमें सद्बुद्धि दे। हमारे साथ रहे। हमे हर कदम हर मोड़ पर दिशा दिखाते रहे।
है, संसार की स्वामी हमें अपनी शरण में ले लो। हमारा मार्गदर्शक बने और हमें इस काबिल बनाओ
कि हम इस महामारी में भी लोगों की सहायता कर सके।
है, दुनिया बनाने वाले। हमे आपकी बहुत जरूरत है। हमारे दिल में आकर बसो प्रभु। हमारे रक्षा करिये प्रभु ।
आप बहुत महान हो। आप हमसे प्यार करते हैं। हमें यकीन है आप हमारे जीवन की कठिनाइयों को दूर करेंगे।
आपकी जय हो प्रभु जी आपकी जय हो।

0 टिप्पणियाँ